लड़कियाँ माओं जैसे मुक़द्दर क्यों रखती हैं

इशरत आफ़रींइशरत आफ़रीं25 Dec 1956

1 min read · 12.4K reads

लड़कियाँ माओं जैसे मुक़द्दर क्यों रखती हैं

तन सहरा और आँख समुंदर क्यों रखती हैं

औरतें अपने दुख की विरासत किस को देंगी

संदूक़ों में बंद ये ज़ेवर क्यों रखती हैं

वो जो आप ही पूजी जाने के लाएक़ थीं

चम्पा सी पोरों में पत्थर क्यों रखती हैं

वो जो रही हैं ख़ाली पेट और नंगे पाँव

बचा बचा कर सर की चादर क्यों रखती हैं

बंद हवेली में जो सानहे हो जाते हैं

उन की ख़बर दीवारें अक्सर क्यों रखती हैं

सुब्ह-ए-विसाल की किरनें हम से पूछ रही हैं

रातें अपने हाथ में ख़ंजर क्यों रखती हैं

इशरत आफ़रीं
About the poet

इशरत आफ़रीं

जन्म : 25 Dec 1956 | कराची, सिंध

View profile & all 73 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी