कैलेंडर - नज़्म

इशरत आफ़रींइशरत आफ़रीं25 Dec 1956

1 min read · 12.4K reads

ध्यान की दीवारों से

गए दिनों की यादें कैसे उतारूँ

इस कैलेंडर में जितनी तस्वीरें हैं

सब मुझ को जान से प्यारी हैं

इस में पहली तस्वीर जो है

ये मेरा सहमा सहमा ख़ौफ़-ज़दा बचपन

जिस के पस-मंज़र में जीवन

सौतेली माओं जैसी सफ़्फ़ाकी से मुझ को तकता है

महरूमी मेरे गाल मसल कर

रोटी का टुकड़ा देती है

और भूक टहोका देती है

इस में दूजी तस्वीर जो है

ये सब्ज़ लड़कपन की दहलीज़ पे

नंगे पाँव

फटे लिबादे

ख़्वाबों की उजली परियों की संगत में

इक बच्ची दौड़ी जाती है

इक ख़्वाहिश उड़ती जाती है

रंगीन ग़ुबारों की सूरत

जो हाथों से छुट जाते हैं

उस में अगली तस्वीर जो है

ये भोर समय की दूरी पर

इक बस्ती की

जिस बस्ती में

इक आँगन है

जिस आँगन में

इक फूल सदा से खिला हुआ

इक आग मुसलसल रौशन है

वो आग

कि जिस को हिज्र की अंधी रातें भी कजला न सकीं

वो फूल

कि जिस को दुख की गर्म हवाएँ भी कुम्हला न सकीं

इन तस्वीरों में ज़िंदा है

इन तस्वीरों में रौशन है

इशरत आफ़रीं
About the poet

इशरत आफ़रीं

जन्म : 25 Dec 1956 | कराची, सिंध

View profile & all 73 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी