अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो - नज़्म

इशरत आफ़रींइशरत आफ़रीं25 Dec 1956

1 min read · 12.4K reads

मिरी बिटिया

तुझे भी मैं ने जन्मा था उसी दुख से

कि जिस दुख से तिरे भाई को जन्मा

तुझे भी मैं ने अपने तन से वाबस्ता रखा

उतनी ही मुद्दत तक

कि जब तक तेरे भाई को

मिरे तन के हर इक दुख सुख में तुम दोनों का हिस्सा

एक जैसा मादर-ए-फ़ितरत ने रखा था

मगर तू जिस घड़ी धरती पे आई

विरासत बाँटने वालों ने अपना फ़ैसला लिखा

तुझे मुझ से शिकायत है

कि मैं ने प्यार की तक़्सीम में तफ़रीक़ बरती है

खिलौने और आँसू का जो बटवारा हुआ अक्सर

तिरे हिस्से में आँसू आए हैं प्यारी

तुझे ये जान कर हैरत तो होगी

मिरे हिस्से का अक्सर तर निवाला भाइयों ही को मिला करता

मगर माँ से कोई कैसे गिला करता

मिरी जाँ रिज़्क़ की तक़्सीम में

तफ़रीक़ का क़ानून तो सदियों पुराना है

विरासत बाँटने वालों ने जो भी फ़ैसला लिखा

उसे हम ने बजा समझा बजा लिखा

हमारा अलमिया ये है

कि अपनी राह की दीवार हम ख़ुद हैं

ये औरत है

कि जो औरत के हक़ में अब भी गूँगी है

ये औरत है

कि जो औरत की उम्मीदों की क़ातिल है

तो क्या तारीख़ ख़ुद को यूँही दोहराती रहेगी

नहीं ऐसा नहीं होगा

ये तेरी जुरअत-ए-इज़हार ये बिफरा हुआ लहजा

यक़ीं मुझ को दिलाते हैं

तिरी बेटी को ये शिकवा नहीं होगा

इशरत आफ़रीं
About the poet

इशरत आफ़रीं

जन्म : 25 Dec 1956 | कराची, सिंध

View profile & all 73 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी