अभिमत बदलते हैं - इसाक अश्क

इसाक अश्कइसाक अश्क1 Sept 1945

2 min read · 12.4K reads

रंग
गिरगिट की तरह
अभिमत बदलते हैं ।

रोज़
करते हैं तरफ़दारी
अंधेरों की
रोशनी को
लूटने वाले
लुटेरों की

इसमें
नहीं होते सफल तो
हाथ मलते हैं ।

अवसरों की
हुण्डियाँ बढ़कर
भुनाने की
जानते हैं हम
कला झुकने
झुकाने की

यश
मिले इसके लिए हर
चाल चलते हैं ।
इसाक अश्क
About the poet

इसाक अश्क

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like