झूठ क्या बहाना क्या - इसाक अश्क

इसाक अश्कइसाक अश्क1 Sept 1945

2 min read · 12.4K reads

हम जैसे लोगों का
ठौर क्या ?
ठिकाना क्या ?

भूख प्यास
पीड़ाओं ने
झिड़की दे-देकर पाला
हमसे है दूर
सुखद भोर का उजाला

यह कहने लिखने में
लाज क्या ?
लजाना क्या ?

पाँव मिले
भीलों जैसे अरूप
सौ भटकन वाले
इसी वज़ह
राजभवन से अक्सर
हम गए निकाले

यह सच है इसमें अब
झूठ क्या ?
बहाना क्या ?
इसाक अश्क
About the poet

इसाक अश्क

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like