फ़लक पे चाँद धरती पर नज़ारे रक़्स करते हैं

इरुम ज़ेहराइरुम ज़ेहरा8 Dec 1982

1 min read · 12.4K reads

फ़लक पे चाँद धरती पर नज़ारे रक़्स करते हैं

मैं शब को बाम पर आऊँ सितारे रक़्स करते हैं

तिरे आने पे जो अक्सर ख़ुशी से मैं पकडती हूँ

मिरे हाथों को छूकर वो ग़ुबारे रक़्स करते हैं

शब-ए-फ़ुर्क़त को मैं जब ज़िंदगी में जोड़ना चाहूँ

जुदाई में उठाए जो ख़सारे रक़्स करते हैं

कभी हाथों में ले कर हाथ हम चलते हैं साहिल पर

जो पाँव पानी में रक्खें किनारे रक़्स करते हैं

न जाने क्यों अचानक अपनी आँखें बंद करती हूँ

तिरे शानों पे जब गेसू हमारे रक़्स करते हैं

कभी नज़रें चुरा कर तेरी जानिब देख लेती हूँ

तिरी आँखों में देखूँ तो इशारे रक़्स करते हैं

इरुम ज़ेहरा
About the poet

इरुम ज़ेहरा

उपनाम : 'इरुम' मूल नाम : इरुम ज़ेहरा जन्म : 08 Dec 1982 | कराची, सिंध

View profile & all 13 Poems / Stories

More from इरुम ज़ेहरा

  1. मैं कई बरसों से तेरी जुस्तुजू करती रही

    मैं कई बरसों से तेरी जुस्तुजू करती रहीइस सफ़र में आरज़ूओं का लहू करती रही

    12.4K reads
  2. हम उस के सामने हुस्न-ओ-जमाल क्या रखते

    हम उस के सामने हुस्न-ओ-जमाल क्या रखतेजो बे-मिसाल है उस की मिसाल क्या रखते

    12.4K reads
  3. मिरे पाँव में पायल की वही झंकार ज़िंदा है

    मिरे पाँव में पायल की वही झंकार ज़िंदा हैमोहब्बत की कहानी में मिरा किरदार ज़िंदा है

    12.4K reads
  4. कैसे बनाऊँ हाथ पे तस्वीर ख़्वाब की

    कैसे बनाऊँ हाथ पे तस्वीर ख़्वाब कीमुझ को मिली न आज भी ता'बीर ख़्वाब की

    12.4K reads
  5. मिरा क़िस्सा भी आएगा वफ़ा की दास्तानों में

    मिरा क़िस्सा भी आएगा वफ़ा की दास्तानों मेंमुझे मत ढूँडते रहना जफ़ा की दास्तानों में

    12.4K reads