शक - इरेन्‍द्र बबुअवा

इरेन्‍द्र बबुअवाइरेन्‍द्र बबुअवा

2 min read · 12.4K reads

किसी को मेरे प्यार पर शक है
शक है मेरी सच्चाई पर

किसी को मेरे मैं पर शक है
शक है
मेरी ख़ामोशी और अकेलेपन पर

किसी को मेरे भूत, वर्तमान, भविष्य पर शक है
शक है किसी को
काँपते हाथों से लिखी गई कविता पर

मैं खड़ा हूँ
कई एक शकों के घेरे में

मुझे इन घेरों पर शक है !
इरेन्‍द्र बबुअवा
About the poet

इरेन्‍द्र बबुअवा

View profile & all 7 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like