उम्र का पत्थर - इरेन्‍द्र बबुअवा

इरेन्‍द्र बबुअवाइरेन्‍द्र बबुअवा

3 min read · 12.4K reads

हर शाम जब लौटता हूँ वापस कमरे में
बिस्तर पर रूह रख
कुर्सी पर बैठता हूँ
और सुस्ताते हुए पलके मून्द लेता हूँ

बहुत चुप सन्नाटे से
झरती है आवाज़ की अँजोरिया
काँप जाता हूँ सुनकर
कोई पूछता है सवाल —
‘‘आज कितना सफ़र तय किया?

कितना रास्ता तय किया है
मेरे दोस्त मैंने

इस पृथ्वी पर यह मेरी उम्र का बाईसवाँ
पत्थर दरका है
जहाँ मुझे पहुँचना है
वहाँ बिछे कितने पत्थरों पर
कितनी चोटें अभी होनी हैं
उन पर और कितनी ओस गिरनी बाक़ी है !
इरेन्‍द्र बबुअवा
About the poet

इरेन्‍द्र बबुअवा

View profile & all 7 Poems / Stories