पिछड़ा - इरेन्‍द्र बबुअवा

इरेन्‍द्र बबुअवाइरेन्‍द्र बबुअवा

2 min read · 12.4K reads

मैं पीछे ही नहीं
बल्कि पिछड़ा हुआ भी हूँ
ऐसा मेरे आगे वाले
कहते हैं अक्सर
कराते हैं एहसास

और मैं
क्या करूँ, क्या कहूँ
उनकी इस बात पर
अक्सर करता हूँ उनका अभिनन्दन

हाथ जोड़ कर !
सिर झुका कर !

कि आप
सच कह रहे हैं
देखिए, मैं कितना
पिछड़ा हुआ हूँ !
इरेन्‍द्र बबुअवा
About the poet

इरेन्‍द्र बबुअवा

View profile & all 7 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like