यात्रा में - इंदुशेखर तत्पुरुष

इंदुशेखर तत्पुरुषइंदुशेखर तत्पुरुष9 Sept 1962

2 min read · 12.4K reads

यात्रा में हर बार
पुरातन कुछ छूट जाता है
और आ मिलता कुछ नवीन।

यह पगथलियों के साथ आने वाले
अथवा अंजुरी में भर जाने वाले
मिट्टी-जल-फूल-पत्तियों के बारे में नहीं है।

यह आकाश के तारों के लिए है
जो आंखों में आ बसते हर यात्रा में
और छूट जाते
आंसुओं की तरह।
इंदुशेखर तत्पुरुष
About the poet

इंदुशेखर तत्पुरुष

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like