मुक्ति की कामना - इंदुशेखर तत्पुरुष

इंदुशेखर तत्पुरुषइंदुशेखर तत्पुरुष9 Sept 1962

2 min read · 12.4K reads

कितनी जगहों पर
कितनी यात्राएं कर चुका अब तक
कहां रहा याद !

हर नई जगह एक नया लोक
हर नया संबंध एक पुनर्जन्म की तरह
एक ही जीवन में जैसे देख लिए
अनेक जन्मान्तर।
देशान्तरों के मध्य दौड़ते-भागते
हांफने लगे हैं प्राण।

ढोते-ढोते
बाहरी छापों और खरोंचों को
निढाल हो चली आत्मा
करने लगती है मुक्ति की कामना।
इंदुशेखर तत्पुरुष
About the poet

इंदुशेखर तत्पुरुष

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like