मुझमें शामिल - इंदुशेखर तत्पुरुष

इंदुशेखर तत्पुरुषइंदुशेखर तत्पुरुष9 Sept 1962

1 min read · 12.4K reads

पुराने खंडहर के
दबे पड़े संगीत में
शामिल सिसकियों की तरह।

अचानक टूट गये खिलौने की
खिसियानी हंसी में
शामिल आंसुओं की तरह।

मुझमें शामिल है कविता
और कविता में तुम।
इंदुशेखर तत्पुरुष
About the poet

इंदुशेखर तत्पुरुष

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like