हमारी आग को पानी करोगे - इन्दु श्रीवास्तव

इन्दु श्रीवास्तवइन्दु श्रीवास्तव

2 min read · 12.4K reads

हमारी आग को पानी करोगे
दिली रिश्तों को बेमानी करोगे

हमें ऐसी न थी उम्मीद तुमसे
कि तुम इतनी भी नादानी करोगे

यक़ीनन आँधियों से मिल गए हो
दिये के साथ मनमानी करोगे

हया, ईमां, वफ़ा सब ख़त्म कर दी
बचा क्या है कि क़ु
र्बानी करोगे

ख़ुदा से आदमी बनकर दिखाओ
तो बन्दों पर मेहरबानी करोगे
इन्दु श्रीवास्तव
About the poet

इन्दु श्रीवास्तव

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like