पथिक – घन - इंदिरा शर्मा

इंदिरा शर्माइंदिरा शर्मा24 Sept 1944

3 min read · 12.4K reads

ये अजाने पथिक – घन
नभ में घूमते घनश्याम से
चल रहे हैं साथ मेरे
सुभग घन , मन - वलय घेरे
तू बनी रे चातकी
मन प्राण मेरे |
तृप्ति की संपुष्टि में ये
चंचुपुट उन्मुक्त तेरे ,
घन बरस तू , स्वाति के नक्षत्र में शुभ
जलधि बन तृप्त कर दे , कंठ सूखे |
नभ में घूमते ये तृप्ति के जल घूँट
पी ले |
तू बनी रे चातकी
मन प्राण मेरे |
ये अजाने पथिक घन
चल रहे हैं साथ मेरे |
इंदिरा शर्मा
About the poet

इंदिरा शर्मा

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like