वो कौन दिल है जहाँ जल्वा-गर वो नूर नहीं
इस आफ़्ताब का किस ज़र्रे में ज़ुहूर नहीं
कोई शिताब ख़बर लो कि बे-नमक है बहार
चमन के बीच दिवानों का अब के शोर नहीं
तजल्लियों से पहुँचता है कब उसे आसेब
सनम-कदा है न आख़िर ये कोह-ए-तूर नहीं
तिरे सफ़र की ख़बर सुन के जान धड़कों से
जो पहुँचूँ मर्ग के नज़दीक मैं तो दूर नहीं
कोई भी देता है लड़कों के हाथ शीशा-ए-दिल
'यक़ीं' मैं ग़ौर से देखा तो कुछ शुऊ'र नहीं








