नहीं मा'लूम अब की साल मय-ख़ाने पे क्या गुज़रा

इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीनइनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

1 min read · 12.4K reads

नहीं मा'लूम अब की साल मय-ख़ाने पे क्या गुज़रा

हमारे तौबा कर लेने से पैमाने पे क्या गुज़रा

बरहमन सर को अपने पीटता था दैर के आगे

ख़ुदा जाने तिरी सूरत से बुत-ख़ाने पे क्या गुज़रा

मुझे ज़ंजीर कर रक्खा है उन शहरी ग़ज़ालों ने

नहीं मा'लूम मेरे बा'द वीराने पे क्या गुज़रा

हुए हैं चूर मेरे उस्तुख़्वाँ पत्थर से टकरा के

न पूछा ये कभी तू ने कि दीवाने पे क्या गुज़रा

'यक़ीं' कब यार मेरे सोज़-ए-दिल की दाद को पहुँचे

कहाँ है शम्अ' को पर्वा कि परवाने पे क्या गुज़रा

इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन
About the poet

इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

View profile & all 62 Poems / Stories

More from इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

  1. बहार आई है क्या क्या चाक जैब-ए-पैरहन करते - इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

    बहार आई है क्या क्या चाक जैब-ए-पैरहन करतेजो हम भी छूट जाते अब तो क्या दीवाना-पन करते

    12.4K reads
  2. चला आँखों में जब कश्ती में वो महबूब आता है - इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

    चला आँखों में जब कश्ती में वो महबूब आता हैकभी आँखें भर आती हैं कभी जी डूब जाता है

    12.4K reads
  3. दर्द बिन हम को कुछ इस आग से मक़सूद नहीं - इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

    दर्द बिन हम को कुछ इस आग से मक़सूद नहींइश्क़ फीका है अगर ज़ख़्म नमक-सूद नहीं

    12.4K reads
  4. हक मुझे बातिल आशना न करे - इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

    हक मुझे बातिल आशना न करेमैं बुतों से फिरूँ ख़ुदा न करे

    12.4K reads
  5. इस क़दर ग़र्क़ लहू में ये दिल-ए-ज़र न था - इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

    इस क़दर ग़र्क़ लहू में ये दिल-ए-ज़र न थाजब हिना से तेरे पाँव को सरोकार न था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like