सब की सब क्या हैं शब-ए-क़द्र हमारी रातें

इमाम बख़्श नासिखइमाम बख़्श नासिख

1 min read · 12.4K reads

सब की सब क्या हैं शब-ए-क़द्र हमारी रातें

कटती हैं आँखों ही में हिज्र की सारी रातें

हाए क्या प्यार से सोते थे लिपट कर ऐ जान

याद हर दम मुझे आती हैं वो प्यारी रातें

दोनों ज़ुल्फ़ों में हैं ख़ुर्शेद से ताबाँ आरिज़

रोज़-ए-रौशन के बराबर हैं तुम्हारी रातें

जो घड़ी है नज़र आती है मुझे एक पहाड़

हैं ग़ज़ब फ़ुर्क़त-ए-महबूब की भारी रातें

हिज्र में सुब्ह से ता-शाम बजाए शबनम

मेरी आँखों से लहू रखती हैं जारी रातें

सुन पड़े रहते हैं बे-यार अंधेरे में हम

हैं शब-ए-गोर के मानिंद हमारी रातें

शब-ए-तारीक जुदाई में ये चिल्लाता हूँ

दिक़ बहुत करती हैं या-हज़रत-ए-बारी रातें

तेरी ज़ुल्फ़ों के लिए शाना-ब-कफ़ है हर दिन

और करती हैं तिरी आईना-दारी रातें

फ़स्ल-ए-गुल में वो गुल-ए-तर नहीं गुल कर दे चराग़

कि सियह चाहिएँ ऐ बाद-ए-बहारी रातें

मुर्ग़-ए-ज़र्रीन-ए-फ़लक पर है यक़ीन-ए-ख़ुफ़्फ़ाश

किस क़दर मेरे दिनों में हुईं सारी रातें

दिन के बदले भी यही आती हैं ग़म-ख़्वारी को

मुझ से रखती हैं बहुत हिज्र में यारी रातें

दिन तो 'नासिख़' के ब-हर-हाल गुज़र जाते हैं

पर जुदाई में बहुत लाती हैं ख़्वारी बातें

इमाम बख़्श नासिख
About the poet

इमाम बख़्श नासिख

View profile & all 69 Poems / Stories

More from इमाम बख़्श नासिख

  1. आ गया जब से नज़र वो शोख़ हरजाई मुझे - इमाम बख़्श नासिख

    आ गया जब से नज़र वो शोख़ हरजाई मुझेकू-ब-कू दर दर लिए फिरती है रूस्वाई मुझे

    12.4K reads
  2. आशिक की सआदत है जो सर उसका झुका है - इमाम बख़्श नासिख

    आशिक की सआदत है जो सर उसका झुका हैक़ातिल तेरी तलवार नहीं, बाल-ए-हुमा है

    12.4K reads
  3. ऐ रोसियह रक़ीब तो डर मेरी आह से - इमाम बख़्श नासिख

    ऐ रोसियह रक़ीब तो डर मेरी आह सेबिजली को होती है रंग-ए-सियाह से

    12.4K reads
  4. चैन दुनिया में ज़मीं से ता फ़लक दम भर नहीं - इमाम बख़्श नासिख

    चैन दुनिया में ज़मीं से ता फ़लक दम भर नहींदाग़ हैं ये गुल नहीं नासूर हैं अख़्तर नहीं

    12.4K reads
  5. चल सोवे चमन साक़ी सरमाया गुलाबी - इमाम बख़्श नासिख

    चल सोवे चमन साक़ी सरमाया गुलाबीईमाए क़दह नोशी ग़ुंचे की गुलाबी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like