याद आती हैं हमें जान तुम्हारी बातें

इमाम बख़्श नासिखइमाम बख़्श नासिख

1 min read · 12.4K reads

याद आती हैं हमें जान तुम्हारी बातें

हाए वो प्यार की आवाज़ वो प्यारी बातें

पहरों चुप रहते हैं हम और अगर बोलते हैं

वही फिर फिर के उलटती हैं तुम्हारी बातें

ग़ैर हर दम मुझे बातें जो सुना जाते हैं

जानता हूँ ये मैं ऐ जान तुम्हारी बातें

याद आता है तिरा क्या के एवज़ का कहना

हाए फिर कब मैं सुनूँगा वो गँवारी बातें

है बुरी बात ये अग़्यार से बातें करनी

वर्ना ऐ जान तिरी अच्छी हैं सारी बातें

इस तरह बोल निकलते न सुने थे हम ने

करती है साफ़ सनम तेरी सितारी बातें

तू वो एजाज़-ए-बयाँ है कि मसीहा समझें

सुन लें ऐ जान किसी दिन जो जुआरी बातें

इस लिए अश्क बहाता हूँ दम-ए-फ़िक्र-ए-सुख़न

कि हमेशा रहें दुनिया में ये जारी बातें

तू वो गुल है कि अगर कान धरे गुलशन में

हो ज़बाँ मौज करे बाद-ए-बहारी बातें

कीजिए सेहर-बयानी से मुसख़्ख़र क्यूँ-कर

कभी सुनता नहीं 'नासिख़' वो हमारी बातें

इमाम बख़्श नासिख
About the poet

इमाम बख़्श नासिख

View profile & all 69 Poems / Stories

More from इमाम बख़्श नासिख

  1. आ गया जब से नज़र वो शोख़ हरजाई मुझे - इमाम बख़्श नासिख

    आ गया जब से नज़र वो शोख़ हरजाई मुझेकू-ब-कू दर दर लिए फिरती है रूस्वाई मुझे

    12.4K reads
  2. आशिक की सआदत है जो सर उसका झुका है - इमाम बख़्श नासिख

    आशिक की सआदत है जो सर उसका झुका हैक़ातिल तेरी तलवार नहीं, बाल-ए-हुमा है

    12.4K reads
  3. ऐ रोसियह रक़ीब तो डर मेरी आह से - इमाम बख़्श नासिख

    ऐ रोसियह रक़ीब तो डर मेरी आह सेबिजली को होती है रंग-ए-सियाह से

    12.4K reads
  4. चैन दुनिया में ज़मीं से ता फ़लक दम भर नहीं - इमाम बख़्श नासिख

    चैन दुनिया में ज़मीं से ता फ़लक दम भर नहींदाग़ हैं ये गुल नहीं नासूर हैं अख़्तर नहीं

    12.4K reads
  5. चल सोवे चमन साक़ी सरमाया गुलाबी - इमाम बख़्श नासिख

    चल सोवे चमन साक़ी सरमाया गुलाबीईमाए क़दह नोशी ग़ुंचे की गुलाबी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like