दोस्तो दिल कहीं ज़िन्हार न आने पाए

इमदाद अली बहरइमदाद अली बहर

1 min read · 12.4K reads

दोस्तो दिल कहीं ज़िन्हार न आने पाए

दिल के हाथों कोई आज़ार न आने पाए

कीजिए हुस्न-परस्ती मगर इस क़ैद के साथ

प्यारी सूरत पे ज़रा प्यार न आने पाए

ख़ाना-ए-यार घर आफ़त का है ऐ रहगीरो

जिस्म पर साया-ए-दीवार न आने पाए

ऐ जुनूँ तेरा ज़माने में रहे जब तक दौर

होश में आशिक़-ए-सरशार न आने पाए

आप पर उ'क़्दा-ए-नाज़ुक-कमरी खुल जाता

ता-कमर गेसू-ए-ख़मदार न आने पाए

चश्म-ए-महबूब से नर्गिस को बराबर न करो

पास बीमार के बीमार न आने पाए

'बहर' कुछ ग़म न करो दिल के जुदा होने का

अब बग़ल में ये बद-अतवार न आने पाए

इमदाद अली बहर
About the poet

इमदाद अली बहर

उपनाम : 'बहर' मूल नाम : शेख़ इमदाद अ’ली जन्म : लखनऊ, उत्तर प्रदेश निधन : लखनऊ, उत्तर प्रदेश संबंधी : इमाम बख़्श नासिख़ (गुरु) बह्र, शेख़ इमदाद अ’ली(1810-1878)लखनऊ के बाशिंदे और लखनवी शाइ’री की पहचान, ‘नासिख़’, के शागिर्द। भाषा और छंद विघान के विद्वान थे। कुछ दिन…

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like