सूरज - इला प्रसाद

इला प्रसादइला प्रसाद3 Sept 1960

5 min read · 12.4K reads

मैं सूरज की ओर हाथ बढ़ाती हूँ
मेरी हथेलियाँ
नाप नहीं पातीं
उसकी गोलाई को
मेरी उँगलियाँ
छोटी पड़ती हैं
उसे छूने के लिए
तब मेरे पेशानी पर
सूरज का स्पर्श था!
भोर की उजली धूप में नहाई
मैं खिलखिलाती
और सूरज
मेरी मुट्ठियों में
होता था
किसी गेंद की तरह।
फिर एक दिन अनजाने ही
मैंने वह गेंद एक ओर
उछाल दी
और वह घूमकर
वक्त की झाड़ियों में खो गई
मुझे नहीं मालूम।
या कि सूरज खुद ही
निकल गया
पारे की तरह
मेरी हथेलियों को भेद कर
मैंने नहीं जाना।
शायद, सारा कुछ
इतनी आसानी से नहीं हुआ।
किस्तों में मिले दर्द को
मैंने किस्तों में ही जिया।
मेरी हथेलियाँ काँपीं
और सूरज मेरी मुट्ठियों से
फिसलता चला गया...
अगली सुबह
मेरी मुट्ठियाँ खाली थीं
और सूरज क्षितिज पर।
फिर सहसा बहुत बड़ा हो आया सूरज
मेरी हथेलियों के लिए...
तब से लगातार
मैं सूरज का बड़ा होते जाना देख रही हूँ
जड़, अपलक!
इला प्रसाद
About the poet

इला प्रसाद

View profile & all 35 Poems / Stories

More from इला प्रसाद

  1. धूप का टुकड़ा - इला प्रसाद

    गोल मेज पर बिखरी हुईंताश की रंगीन पत्तियां

    12.4K reads
  2. आँख ये धन्य है - नरेन्द्र मोदी - अंजना संधीर

    आँख ये धन्य है (कविता संग्रह)जिंदगी की आँच में तपे हुए मन की अभिव्यक्ति है - आँख ये धन्य है। गुजराती में यह संकलन ‎आँख आ धन्य छे के नाम से २००७ में प्रकाशित हुआ था। हिंदी में इसे आने में यदि सात वर्षों का लंबा समय लगा तो इसकी अनेक वजहें हो सकती हैं किन्तु इतना निश्चित तौर पर कहा जा सकता है कि नरेंद्र मोदी की ६७ कविताओं की इस किताब में कई कविताएँ हैं जो काव्य कला की दृष्टि से अच्छी हैं। अधिकांश कवितायें देश भक्ति और मानवता से जुड़ी हैं। साथ ही एक वीतराग मन का आभास देती हैं। एक ऐसे व्यक्तित्व का भी- जो उच्च आदर्शों को समर्पित है। एक आत्मविश्वास है जो ईश्वर पर भरोसा रखने से पैदा हुआ है।

    12.4K reads
  3. अस्वीकृति - इला प्रसाद

    मैं तलछट सी निकालकरफेंक दी गई हूँ

    12.4K reads
  4. शुरूआत - इला प्रसाद

    जब भी सुबह शुरूआत हुईअँधेरे में हुई

    12.4K reads
  5. कपास - इला प्रसाद

    आसमान की नीली चादर परबादलों की कपास धुनकर

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like