धूप का टुकड़ा - इला प्रसाद

इला प्रसादइला प्रसाद3 Sept 1960

3 min read · 12.4K reads

गोल मेज पर बिखरी हुईं
ताश की रंगीन पत्तियां
तीन काली बीबियों की बगल में
ठिठका ललमुंहा राज चुप है

जोकर के सिर के पास
नृत्य की भंगिमा में
सच का जोकर कांपता है

मद्धम रोशनी के घेरे
अभिजात्यिक भंगिमा में दबी कोमल आवाजें

ऐसा नहीं कि ईर्ष्या और पराजित होने की बात
वे भूल गये हैं
नये मंगलसूत्र की मोटी चेन
अव्यक्त दाह सिरजती तो है
बेअसर है बरसों के साथी की गैर-मौजूदगी

सबके ऊपर
ऊब की ठंडी धार
अंदर ही अंदर रंगों को खखोरती है!
इला प्रसाद
About the poet

इला प्रसाद

View profile & all 35 Poems / Stories

More from इला प्रसाद

  1. आँख ये धन्य है - नरेन्द्र मोदी - अंजना संधीर

    आँख ये धन्य है (कविता संग्रह)जिंदगी की आँच में तपे हुए मन की अभिव्यक्ति है - आँख ये धन्य है। गुजराती में यह संकलन ‎आँख आ धन्य छे के नाम से २००७ में प्रकाशित हुआ था। हिंदी में इसे आने में यदि सात वर्षों का लंबा समय लगा तो इसकी अनेक वजहें हो सकती हैं किन्तु इतना निश्चित तौर पर कहा जा सकता है कि नरेंद्र मोदी की ६७ कविताओं की इस किताब में कई कविताएँ हैं जो काव्य कला की दृष्टि से अच्छी हैं। अधिकांश कवितायें देश भक्ति और मानवता से जुड़ी हैं। साथ ही एक वीतराग मन का आभास देती हैं। एक ऐसे व्यक्तित्व का भी- जो उच्च आदर्शों को समर्पित है। एक आत्मविश्वास है जो ईश्वर पर भरोसा रखने से पैदा हुआ है।

    12.4K reads
  2. अस्वीकृति - इला प्रसाद

    मैं तलछट सी निकालकरफेंक दी गई हूँ

    12.4K reads
  3. शुरूआत - इला प्रसाद

    जब भी सुबह शुरूआत हुईअँधेरे में हुई

    12.4K reads
  4. कपास - इला प्रसाद

    आसमान की नीली चादर परबादलों की कपास धुनकर

    12.4K reads
  5. होली आ गई - इला प्रसाद

    अंगड़ाई ले रही है प्रकृति नटी की देहहोली आ गई!

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like