एक औरत - इला कुमार

इला कुमारइला कुमार1 Sept 1956

3 min read · 12.4K reads

एक औरत
झेलती है अपनी रीतती हुए उम्र की सलवटों को
पीछे चलते बच्चों के संग

अपने शरीर के पहरुओं को भूली हुई
जो उससे खुद उसी की पहचान मांगते
अन्य रिश्तों के बीच ठिठके हुए

रह-रह कर एक हिंसा कौंधती
दयामयी की अनगिनत माफियों पर

अतृप्ति के असली जनक को
वे खूब पहचानते हैं
वे नहीं जान पाते कि
औरत
अपनी अतृप्ति को हर हमेशा
बच्चों की खुशफहमियों से झांप लिया करती है!
इला कुमार
About the poet

इला कुमार

View profile & all 32 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like