ज़रा सी देर को आए थे ख़्वाब आँखों में - इफ़्तिख़ार आरिफ़

इफ़्तिख़ार आरिफ़इफ़्तिख़ार आरिफ़21 Sept 1943

3 min read · 12.4K reads

ज़रा सी देर को आए थे ख़्वाब आँखों में
फिर उस के बाद मुसलसल अज़ाब आँखों में

वो जिस के नाम की निस्बत से रौशन था वजूद
खटक रहा है वही आफ़ताब आँखों में

जिन्हें मता-ए-दिल-ओ-जाँ समझ रहे थे हम
वो आईने भी हुए बे-हिजाब आँखों में

अजब तरह का है मौसम के ख़ाक उड़ती है
वो दिन भी थे के खिले थे गुलाब आँखों में

मेरे ग़ज़ाल तेरी वहशतों की ख़ैर के है
बहुत दिनों से बहुत इज़्तिराब आँखों में

न जाने कैसी क़यामत का पेश-ख़ेमा है
ये उलझनें तेरी बे-इंतिसाब आँखों में

जवाज़ क्या है मेरे कम-सुख़न बता तो सही
ब-नाम-ए-ख़ुश-निगही हर जवाब आँखों में
इफ़्तिख़ार आरिफ़
About the poet

इफ़्तिख़ार आरिफ़

View profile & all 22 Poems / Stories

More from इफ़्तिख़ार आरिफ़

  1. अब भी तौहीन-ए-इताअत नहीं होगी हम से - इफ़्तिख़ार आरिफ़

    अब भी तौहीन-ए-इताअत नहीं होगी हम सेदिल नहीं होगा तो बैअत नहीं होगी हम से

    12.4K reads
  2. अज़ाब ये भी किसी और पर नहीं आया - इफ़्तिख़ार आरिफ़

    अज़ाब ये भी किसी और पर नहीं आयाके एक उम्र चले और घर नहीं आया

    12.3K reads
  3. अज़ाब-ए-वहशत-ए-जाँ का सिला न माँगे कोई - इफ़्तिख़ार आरिफ़

    अज़ाब-ए-वहशत-ए-जाँ का सिला न माँगे कोईनए सफ़र के लिए रास्ता न माँगे कोई

    12.4K reads
  4. दयार-ए-नूर में तीरा-शबों का साथी हो - इफ़्तिख़ार आरिफ़

    दयार-ए-नूर में तिरा-शबों का साथी होकोई तो हो जो मेरी वहशतों का साथी हो

    12.4K reads
  5. हामी भी न थे मुनकिर-ए-ग़ालिब भी नहीं थे - इफ़्तिख़ार आरिफ़

    हामी भी न थे मुनकिर-ए-ग़ालिब भी नहीं थेहम अहल-ए-तज़बज़ुब किसी जानिब भी नहीं थे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like