कोई मुज़्दा न बशारत न दुआ चाहती है - इफ़्तिख़ार आरिफ़

इफ़्तिख़ार आरिफ़इफ़्तिख़ार आरिफ़21 Sept 1943

4 min read · 12.4K reads

कोई मुज़्दा न बशारत न दुआ चाहती है
रोज़ इक ताज़ा ख़बर ख़ल्क़-ए-ख़ुदा चाहती है

मौज-ए-ख़ूँ सर से गुज़रनी थी सो वो भी गुज़री
और क्या कूचा-ए-क़ातिल की हवा चाहती है

शहर-ए-बे-मोहर में लब-बस्ता ग़ुलामों की क़तार
नए आईन-ए-असीरी की बिना चाहती है

कोई बोले के न बोले क़दम उट्ठें न उठें
वो जो इक दिल में है दीवार उठा चाहती है

हम भी लब्बैक कहें और फ़साना बन जाएँ
कोई आवाज़ सर-ए-कोह-ए-निदा चाहती है

यही लौ थी के उलझती रही हर रात के साथ
अब के ख़ुद अपनी हवाओं में बुझा चाहती है

अहद-ए-आसूदगी-ए-जाँ में भी था जाँ से अज़ीज़
वो कलम भी मेरे दुश्मन की अना चाहती है

बहर-ए-पामाली-ए-गुल आई है और मौज-ए-ख़िज़ाँ
गुफ़्तुगू में रविश-ए-बाद-ए-सबा चाहती है

ख़ाक को हम-सर-ए-महताब किया रात की रात
ख़ल्क़ अब भी वही नक़्श-ए-कफ़-ए-पा चाहती है
इफ़्तिख़ार आरिफ़
About the poet

इफ़्तिख़ार आरिफ़

View profile & all 22 Poems / Stories

More from इफ़्तिख़ार आरिफ़

  1. अब भी तौहीन-ए-इताअत नहीं होगी हम से - इफ़्तिख़ार आरिफ़

    अब भी तौहीन-ए-इताअत नहीं होगी हम सेदिल नहीं होगा तो बैअत नहीं होगी हम से

    12.4K reads
  2. अज़ाब ये भी किसी और पर नहीं आया - इफ़्तिख़ार आरिफ़

    अज़ाब ये भी किसी और पर नहीं आयाके एक उम्र चले और घर नहीं आया

    12.3K reads
  3. अज़ाब-ए-वहशत-ए-जाँ का सिला न माँगे कोई - इफ़्तिख़ार आरिफ़

    अज़ाब-ए-वहशत-ए-जाँ का सिला न माँगे कोईनए सफ़र के लिए रास्ता न माँगे कोई

    12.4K reads
  4. दयार-ए-नूर में तीरा-शबों का साथी हो - इफ़्तिख़ार आरिफ़

    दयार-ए-नूर में तिरा-शबों का साथी होकोई तो हो जो मेरी वहशतों का साथी हो

    12.4K reads
  5. हामी भी न थे मुनकिर-ए-ग़ालिब भी नहीं थे - इफ़्तिख़ार आरिफ़

    हामी भी न थे मुनकिर-ए-ग़ालिब भी नहीं थेहम अहल-ए-तज़बज़ुब किसी जानिब भी नहीं थे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like