बे-सम्त रास्तों पे सदा ले गई मुझे - इफ़्फ़त ज़रीन

इफ़्फ़त ज़रीनइफ़्फ़त ज़रीन10 Sept 1958

3 min read · 12.4K reads

बे-सम्त रास्तों पे सदा ले गई मुझे
आहट मगर जुनूँ की बचा ले गई मुझे

पत्थर के जिस्म मोम के चेहरे धुआँ धुआँ
किस शहर में उड़ा के हवा ले गई मुझे

माथे पे उस के देख के लाली सिंदूर की
ज़ख़्मों की अंजुमन में हिना ले गई मुझे

ख़ुश-बू पिघलते लम्हों की साँसों में खो गई
ख़ुश-बू की वादियों में सबा ले गई मुझे

जो लोग भीक देते हैं चेहरे को देख कर
ज़र्रीं उन्हीं के दर पे अना ले गई मुझे
इफ़्फ़त ज़रीन
About the poet

इफ़्फ़त ज़रीन

View profile & all 6 Poems / Stories

More from इफ़्फ़त ज़रीन

  1. अगर वो मिल के बिछड़ने का हौसला रखता - इफ़्फ़त ज़रीन

    अगर वो मिल के बिछड़ने का हौसला रखतातो दरमियाँ न मुक़द्दर का फ़ैसला रखता

    12.4K reads
  2. घबरा गए हैं वक़्त की तंहाइयों से हम - इफ़्फ़त ज़रीन

    घबरा गए हैं वक़्त की तंहाइयों से हमउकता चुके हैं अपनी ही परछाइयों से हम

    12.4K reads
  3. ख़्वाब आँखों से ज़बाँ से हर कहानी ले गया - इफ़्फ़त ज़रीन

    ख़्वाब आँखों से ज़बाँ से हर कहानी ले गयामुख़्तसर ये है वो मेरी ज़िंदगानी ले गया

    12.4K reads
  4. मंज़िलें आईं तो रस्ते खो गए - इफ़्फ़त ज़रीन

    मंज़िलें आईं तो रस्ते खो गएआबगीने थे के पत्थर हो गए

    12.3K reads
  5. ज़ेहन ओ दिल के फ़ासले थे हम जिन्हें सहते रहे - इफ़्फ़त ज़रीन

    ज़ेहन ओ दिल के फ़ासले थे हम जिन्हें सहते रहेएक ही घर में बहुत से अजनबी रहते रहे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like