अगर वो मिल के बिछड़ने का हौसला रखता - इफ़्फ़त ज़रीन

इफ़्फ़त ज़रीनइफ़्फ़त ज़रीन10 Sept 1958

3 min read · 12.4K reads

अगर वो मिल के बिछड़ने का हौसला रखता
तो दरमियाँ न मुक़द्दर का फ़ैसला रखता

वो मुझ को भूल चुका अब यक़ीन है वरना
वफ़ा नहीं तो जफ़ाओं का सिलसिला रखता

भटक रहे हैं मुसाफ़िर तो रास्ते गुम हैं
अँधेरी रात में दीपक कोई जला रखता

महक महक के बिखरती हैं उस के आँगन में
वो अपने घर का दरीचा अगर खुला रखता

अगर वो चाँद की बस्ती का रहने वाला था
तो अपने साथ सितारों का क़ाफ़िला रखता

जिसे ख़बर नहीं ख़ुद अपनी ज़ात की ज़र्रीं
वो दूसरों का भला किस तरह पता रखता
इफ़्फ़त ज़रीन
About the poet

इफ़्फ़त ज़रीन

View profile & all 6 Poems / Stories

More from इफ़्फ़त ज़रीन

  1. बे-सम्त रास्तों पे सदा ले गई मुझे - इफ़्फ़त ज़रीन

    बे-सम्त रास्तों पे सदा ले गई मुझेआहट मगर जुनूँ की बचा ले गई मुझे

    12.4K reads
  2. घबरा गए हैं वक़्त की तंहाइयों से हम - इफ़्फ़त ज़रीन

    घबरा गए हैं वक़्त की तंहाइयों से हमउकता चुके हैं अपनी ही परछाइयों से हम

    12.4K reads
  3. ख़्वाब आँखों से ज़बाँ से हर कहानी ले गया - इफ़्फ़त ज़रीन

    ख़्वाब आँखों से ज़बाँ से हर कहानी ले गयामुख़्तसर ये है वो मेरी ज़िंदगानी ले गया

    12.4K reads
  4. मंज़िलें आईं तो रस्ते खो गए - इफ़्फ़त ज़रीन

    मंज़िलें आईं तो रस्ते खो गएआबगीने थे के पत्थर हो गए

    12.4K reads
  5. ज़ेहन ओ दिल के फ़ासले थे हम जिन्हें सहते रहे - इफ़्फ़त ज़रीन

    ज़ेहन ओ दिल के फ़ासले थे हम जिन्हें सहते रहेएक ही घर में बहुत से अजनबी रहते रहे

    12.4K reads