उस औरत की गोद में - इब्बार रब्बी

इब्बार रब्बीइब्बार रब्बी2 Sept 1941

2 min read · 12.4K reads

उस औरत की गोद में बच्चा
मैं बच्चे को देख रहा हूँ
और औरत को।
मैं मैं नहीं रहा
गोद में हो गया
फूल की तरह भारहीन
गीत की तरह कोमल
उस औरत की गोद में।

लाख-लाख औरतों की गोद में
धरती की गोद में
पुरानी, बहुत पुरानी कब्र की तरह।

रचनाकाल : 16.08.1979
इब्बार रब्बी
About the poet

इब्बार रब्बी

View profile & all 55 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like