पीला पत्ता - इब्बार रब्बी

इब्बार रब्बीइब्बार रब्बी2 Sept 1941

2 min read · 12.4K reads

पीला पत्ता हूँ
हवा ने गिरा दिया
उम्र ने ढहा दी अवैध दीवार
खिले ओ फूल
हरा एक
दूसरा लाल
फूल हिले डाल पर
मुझे बीच से हटा इया
पीला पत्ता हूँ
काँपता गिरा
धूल ने
धूल में
मिला लिया।

रचनाकाल : 09.11.1984
इब्बार रब्बी
About the poet

इब्बार रब्बी

View profile & all 55 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like