कैरम बोर्ड - इब्बार रब्बी

इब्बार रब्बीइब्बार रब्बी2 Sept 1941

1 min read · 12.4K reads

काली और सफ़ेद गोट
हमेशा लड़ती नहीं रहेंगी
अलग-अलग नहीं रहेंगी
’क्वीन’ का साम्राज्य डूबेगा
चार पाकेटॊं के समुद्र में
लाशें नहीं उतराएंगी
काली और सफ़ेद।

रचनाकाल : 1976
इब्बार रब्बी
About the poet

इब्बार रब्बी

View profile & all 55 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like