ये कहना था जो दुनिया कह रही है

हुमैरा राहतहुमैरा राहत

1 min read · 12.4K reads

ये कहना था जो दुनिया कह रही है

ये गंगा कब से उल्टी बह रही है

ख़बर है ख़्वाब टूटेगा यक़ीनन

मगर इक फ़ाख़्ता दुख सह रही है

लगी थी उस की बुनियादों में दीमक

सो अब दिल की इमारत ढह रही है

कहीं ये ख़ुश्क हो जाए न साथी

मिरे दिल में जो नदिया बह रही है

सितारा बंद मुट्ठी में मिलेगा

मिरी तक़दीर मुझ से कह रही है

मिरे दिल के अकेले घर में 'राहत'

उदासी जाने कब से रह रही है

हुमैरा राहत
About the poet

हुमैरा राहत

उपनाम : 'राहत' जन्म : रहीम यार ख़ान, पंजाब

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी