वक़्त की आँख से कुछ ख़्वाब नए माँगता है

हुमैरा राहतहुमैरा राहत

1 min read · 12.4K reads

वक़्त की आँख से कुछ ख़्वाब नए माँगता है

दिल मिरा एक दुआ रात गए माँगता है

एक आवाज़ तह-ए-आब बुलाती है मुझे

इश्क़ मुझ से भी वही कच्चे घड़े माँगता है

दर्द कहता है किसी साअत-ए-तन्हा में रहूँ

इक मकाँ गहरे समुंदर से परे माँगता है

ज़ब्त चाहे उसे रुख़्सत की इजाज़त मिल जाए

अश्क आँखों से मोहब्बत के सिले माँगता है

दश्त दर दश्त लिए फिरता है मुझ को ये जुनूँ

इम्तिहाँ इश्क़ में कुछ और कड़े माँगता है

हुमैरा राहत
About the poet

हुमैरा राहत

उपनाम : 'राहत' जन्म : रहीम यार ख़ान, पंजाब

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like