कहानी को मुकम्मल जो करे वो बाब उठा लाई

हुमैरा राहतहुमैरा राहत

1 min read · 12.4K reads

कहानी को मुकम्मल जो करे वो बाब उठा लाई

मैं उस की आँख के साहिल से अपने ख़्वाब उठा लाई

ख़ुशी मेरी गवारा थी न क़िस्मत को न दुनिया को

सो मैं कुछ ग़म बरा-ए-ख़ातिर-ए-अहबाब उठा लाई

हमेशा की तरह सर को झुकाया उस की ख़्वाहिश पर

अंधेरा ख़ुद लिया उस के लिए महताब उठा लाई

समेटे उस के आँसू अपने आँचल में तो जाने क्यूँ

मुझे ऐसा लगा कुछ गौहर-ए-नायाब उठा लाई

मयस्सर था न कोई ख़्वाब इन आँखों में रखने को

सो मैं इन के लिए अश्कों का इक सैलाब उठा लाई

हुमैरा राहत
About the poet

हुमैरा राहत

उपनाम : 'राहत' जन्म : रहीम यार ख़ान, पंजाब

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानावो बिछड़ कर भी कहाँ मुझ से जुदा होता हैवो बिछड़ कर भी कहाँ मुझ से जुदा होता हैरेत पर ओस से इक नाम लिखा होता है— मुनव्वर रानाउसकी कविताउसकी कविता में है प्यार पागलपन विद्रोहदेह जुगुप्सा अध्यात्म की खिचड़ी के आरोह-अवरोह— लाल्टूनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडेजूते पर पॉलिश करते हुएजूते पर पॉलिश करते हुएउसके चेहरे पर आई शिकन को पढ़ रहा हूँ— ललन चतुर्वेदी