मेरे घर में
तीन युग सो रहे हैं
मैं,
मेरा बेटा,
और एक मंजिला ऊपर—
मेरा पिता।
सोते-सोते
धरन बन गए हैं मेरे पिता
और मैं
दीवार बनकर
उनसे खड़ा रहा हूँ
धरन ढह सकती है
किसी भी वक़्त।
मेरा बेटा
भूकंप देखकर सपने में
चिल्लाता हुआ—
ओ पिताजी, ओ पिताजी!”
मुझे जगाने की कोशिशें करता है
मैं, यानी दीवार,
जैसे का तैसा
निस्तब्ध खड़ा हूँ।
धरन और दीवार के बीच
कैसे पैदा हुआ मेरा बेटा
उसे भी कोई रास्ता न मिला
वह—
खड़ा होने के प्रयास में
चिल्ला रहा है
आप हट जाइए, ओ पिताजी
आप ढह जाइए,
आप गिर जाइए!”








