ज़िक्र-ए-जानाँ कर जो तुझ से हो सके

हातिम अली मेहरहातिम अली मेहर15 Apr 1815 – 18 Aug 1879

1 min read · 12.4K reads

ज़िक्र-ए-जानाँ कर जो तुझ से हो सके

वाइज़ एहसाँ कर जो तुझ से हो सके

राज़-ए-दिल ज़ाहिर न हो ऐ दूद-ए-आह

दाग़ पिन्हाँ कर जो तुझ से हो सके

फूँकता है मुझ को ये सोज़-ए-दरूँ

चश्म-ए-गिर्यां कर जो तुझ से हो सके

ऐ मसीहा मुझ को है आज़ार-ए-इश्क़

मेरा दरमाँ कर जो तुझ से हो सके

क़ैस को रोता हूँ ऐ दश्त-ए-जुनूँ

फ़िक्र-ए-दामाँ कर जो तुझ से हो सके

चुप है क्यूँ ओ बुत ख़ुदा की वास्ते

कुछ तो हूँ-हाँ कर जो तुझ से हो सके

दिल तो उस पे आज सदक़े हो गया

तू भी ऐ जाँ कर जो तुझ से हो सके

ला मुग़ल की तेग़-ए-अबरू का जवाब

अज़्म-ए-सफ़हाँ कर जो तुझ से हो सके

राज़-पोशी मेरी दूद-ए-आह की

दूद-ए-क़ुल्याँ कर जो तुझ से हो सके

खेत दिखला मुझ को ऐ शमशीर-ए-यार

कार-ए-दहक़ाँ कर जो तुझ से हो सके

ख़िरमन-ए-माह-ए-दरख़शाँ को उड़ा

कार-ए-दहक़ाँ कर जो तुझ से हो सके

ता-ब-कै याद-ए-रुख़-ए-जानाँ दिला

हिफ़्ज़ क़ुरआँ कर जो तुझ से हो सके

वो परी मेरी मुसख़्ख़र हो ये काम

ऐ सुलैमाँ कर जो तुझ से हो सके

एक दिन दीवार ही फादुंगा मैं

ख़ैर दरबाँ कर जो तुझ से हो सके

यूँ ही ज़ाहिर हो शब-ए-फ़ुर्क़त की सुब्ह

दाग़ पिन्हाँ कर जो तुझ से हो सके

ऐ फिरंगन ख़ाना-ए-वीराँ मिरा

इंग्लिस्ताँ कर जो तुझ से हो सके

कर मिरा घर फ़ैज़-ए-मक़दम से बहिश्त

मुझ को रिज़वाँ कर जो तुझ से हो सके

झिड़कियाँ दी गालियाँ दी दिल दुखा

ऐ मिरी जाँ कर जो तुझ से हो सके

नज़अ में तो जाए शर्ब-ए-मय पिला

साक़ी एहसाँ कि जो तुझ से हो सके

तू ही तुर्बत पर मिरी चादर चढ़ा

माह-ए-ताबाँ कर जो तुझ से हो सके

ऐ दिल-ए-नालाँ कहाँ तक शोर-ओ-ग़ुल

ज़ब्त-ए-अफ़्ग़ाँ कर जो तुझ से हो सके

'मेहर' यूँ फ़िक्र-ए-परेशाँ ता-ब-कै

जम्अ' दीवाँ कर जो तुझ से हो सके

हातिम अली मेहर
About the poet

हातिम अली मेहर

उपनाम : 'मेहर' मूल नाम : मिर्ज़ा हातिम अ’ली बेग जन्म : 15 Apr 1815 | अलीगढ़, उत्तर प्रदेश निधन : 18 Aug 1879 | एटा, उत्तर प्रदेश मेह्र, मिर्ज़ा हातिम अ’ली बेग (1815-1879)अलीगढ़ (उ॰प्र॰) के थे। मिर्ज़ापुर में मुन्सिफ़ के पद पर रहे। हाईकोर्ट में वकालत भी करते थे। कु…

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी