ब-ख़ुदा हैं तिरी हिन्दू बुत-ए-मय-ख़्वार आँखें

हातिम अली मेहरहातिम अली मेहर15 Apr 1815 – 18 Aug 1879

1 min read · 12.4K reads

ब-ख़ुदा हैं तिरी हिन्दू बुत-ए-मय-ख़्वार आँखें

नश्शे की डोरी नहीं पहने हैं ज़ुन्नार आँखें

चश्म-ए-आहू से ग़रज़ थी न मुझे नर्गिस से

तेरी आँखों से जो मिलतीं न ये दो-चार आँखें

चार-चश्म इस लिए कहता है मुझे इक आलम

कि मिरी आँखों में फिरती हैं तिरी यार आँखें

देखते रहते हैं हम राह तुम्हारी साहब

आप आते नहीं आ जाती हैं हर बार आँखें

प्यार से मैं ने जो देखा तो वो फ़रमाते हैं

देखिए देखिए होती हैं गुनहगार आँखें

चूम लेते हैं वो आईने में आँखें अपनी

लब मसीहाई करेंगे कि हैं बीमार आँखें

आगरा छूट गया 'मेहर' तो चुन्नार में भी

ढूँडा करती हैं वही कूचा-ओ-बाज़ार आँखें

हातिम अली मेहर
About the poet

हातिम अली मेहर

उपनाम : 'मेहर' मूल नाम : मिर्ज़ा हातिम अ’ली बेग जन्म : 15 Apr 1815 | अलीगढ़, उत्तर प्रदेश निधन : 18 Aug 1879 | एटा, उत्तर प्रदेश मेह्र, मिर्ज़ा हातिम अ’ली बेग (1815-1879)अलीगढ़ (उ॰प्र॰) के थे। मिर्ज़ापुर में मुन्सिफ़ के पद पर रहे। हाईकोर्ट में वकालत भी करते थे। कु…

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

दिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदेह 10 कविताएं1-आंखेंआंखे देखती हैं एक पल— प्रताप सोमवंशीये हिज्र का रस्ता है ढलानें नहीं होतींये हिज्र का रस्ता है ढलानें नहीं होतींसहरा में चराग़ों की दुकानें नहीं होतीं— मुनव्वर रानाजुदा रहता हूँ मैं तुझ से तो दिल बे-ताब रहता हैजुदा रहता हूँ मैं तुझ से तो दिल बे-ताब रहता हैचमन से दूर रह के फूल कब शादाब रहता है— मुनव्वर रानाआगगाड़ी आ रही हैएकआगगाड़ी दौड़ती आ रही है। उसका आरव प्रतिध्वनित— ओ. एम. अनुजनक्या रिश्ता रहा भला...क्या रिश्ता रहा भला ज़िंदगी सेठुकरा दिया है जब उसने मुझे!— हब्बा ख़ातून