रंग-ए-सोहबत बदलते जाते हैं

हातिम अली मेहरहातिम अली मेहर15 Apr 1815 – 18 Aug 1879

1 min read · 12.4K reads

रंग-ए-सोहबत बदलते जाते हैं

साथ के यार चलते जाते हैं

जिन की करते हो तुम मसीहाई

वो मरीज़ अब सँभलते जाते हैं

दिल में होने लगा हुज़ूर का घर

आप साँचे में ढलते जाते हैं

ज़ुल्फ़ उलझते है उन के बालों से

साँप का सर कुचलते जाते हैं

शाएक़-ए-क़त्ल कू-ए-क़ातिल में

कूदते और उछलते जाते हैं

देखते हैं वो अपना जोबन आप

अब तो कुछ कुछ सँभलते जाते हैं

हम तो रोते उधर से आते हैं

आप इधर से मचलते जाते हैं

'मेहर' सोए थे किस के साथ कि सुब्ह

ठंडे ठंडे भी जलते जाते हैं

हातिम अली मेहर
About the poet

हातिम अली मेहर

उपनाम : 'मेहर' मूल नाम : मिर्ज़ा हातिम अ’ली बेग जन्म : 15 Apr 1815 | अलीगढ़, उत्तर प्रदेश निधन : 18 Aug 1879 | एटा, उत्तर प्रदेश मेह्र, मिर्ज़ा हातिम अ’ली बेग (1815-1879)अलीगढ़ (उ॰प्र॰) के थे। मिर्ज़ापुर में मुन्सिफ़ के पद पर रहे। हाईकोर्ट में वकालत भी करते थे। कु…

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like