ईज़ाएँ उठाए हुए दुख पाए हुए हैं

हातिम अली मेहरहातिम अली मेहर15 Apr 1815 – 18 Aug 1879

1 min read · 12.4K reads

ईज़ाएँ उठाए हुए दुख पाए हुए हैं

हम दिल से ब-तंग आए हैं उकताए हुए हैं

बेताब हैं बेचैन हैं घबराए हुए हैं

हम दिल से ब-तंग आए हैं उकताए हुए हैं

उन होंठों के बोसे का मज़ा पाए हुए हैं

प्यार आया है मुँह तकते हैं ललचाए हुए हैं

ज़ुल्फ़ें वो बला जी को जो उलझाए हुए हैं

जूड़े के उलट बीच में दिल आए हुए हैं

ग़ुस्से में भरे बैठे हैं झल्लाए हुए हैं

अफ़रोख़्ता हैं ग़ैरों के भड़काए हुए हैं

दरवाज़े पे बैठे हैं निकलवाए हुए हैं

हम ने तो ढही दी वो ग़ज़ब ढाए हुए हैं

इठलाए हुए बैठे हैं इतराए हुए हैं

अब रूप है जोबन पे हैं गदराए हुए हैं

क्या बात है क्या बात है तेरी लब-ए-जाँ-बख़्श

ऐसी भी तिरे अहद में दम खाए हुए हैं

मुझ पर उन्हें रहम आए ये मुमकिन ही नहीं है

ऐसे वो समझते नहीं समझाए हुए हैं

करता ग़ज़ब अब तक तो हमारा दिल-ए-बेताब

रोके हुए डाँटे हुए धमकाए हुए हैं

हंगामा रहेगा यूँ ही कूचे में तुम्हारे

आशिक़ कहाँ जा सकते हैं दिल आए हुए हैं

आएँ तो इनायत है नहीं आते न आएँ

हम दिल को तसव्वुर ही से बहलाए हुए हैं

दिल ठहर गया ज़ख़्म-ए-जिगर भर गए अपने

आराम ही हम तुम को जो लिपटाए हुए हैं

मरने पे भी अफ़्सुर्दा-दिली अपनी अयाँ है

तुर्बत पे मिरी फूल भी मुरझाए हुए हैं

अग़्यार-ए-सियह-रू से बहुत रब्त है उन को

वो चाँद हैं ऐ 'मेहर' तो गहनाए हुए हैं

हातिम अली मेहर
About the poet

हातिम अली मेहर

उपनाम : 'मेहर' मूल नाम : मिर्ज़ा हातिम अ’ली बेग जन्म : 15 Apr 1815 | अलीगढ़, उत्तर प्रदेश निधन : 18 Aug 1879 | एटा, उत्तर प्रदेश मेह्र, मिर्ज़ा हातिम अ’ली बेग (1815-1879)अलीगढ़ (उ॰प्र॰) के थे। मिर्ज़ापुर में मुन्सिफ़ के पद पर रहे। हाईकोर्ट में वकालत भी करते थे। कु…

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी