इस दौर में हर इक तह-ए-चर्ख़-ए-कुहन लुटा

हातिम अली मेहरहातिम अली मेहर15 Apr 1815 – 18 Aug 1879

1 min read · 12.4K reads

इस दौर में हर इक तह-ए-चर्ख़-ए-कुहन लुटा

औरों का ज़र लुटा मिरा नक़्द-ए-सुख़न लुटा

ख़ल्वत-नशीं हो तो दिल-ए-आशिक़ में कर जगह

यूँ दौलत-ए-जमाल न ऐ सीम-तन लुटा

बुलबुल को कैसी कैसी हुईं आफ़तें नसीब

गुलचीं के दस्त-ए-ज़ुल्म से क्या क्या चमन लुटा

फ़रियाद तक ख़ुदा से न की ऐ सनम तिरी

मैं बे-ज़बाँ तिरे यहाँ ऐ बे-दहन लुटा

नब्बाश की जफ़ाएँ हुईं हम पे बा'द-ए-मर्ग

ऐ आसमान ज़ेर-ए-ज़मीं भी कफ़न लुटा

झोंके चले हवा के परेशाँ हुई वो ज़ुल्फ़

ख़ुशबू तमाम फैली है मुश्क-ए-ख़ुतन लुटा

'हातिम' वो हूँ कि बा'द-ए-फ़ना दिल को दूँ सलाह

अब क़ब्र में भी ख़ाक उड़ाया कफ़न लुटा

बे-दिल सुख़न हूँ 'मेहर' पढ़ूँ सिन्न-ए-ईसवी

औरों का ज़र लुटा मिरा नक़्द-ए-सुख़न लुटा

हातिम अली मेहर
About the poet

हातिम अली मेहर

उपनाम : 'मेहर' मूल नाम : मिर्ज़ा हातिम अ’ली बेग जन्म : 15 Apr 1815 | अलीगढ़, उत्तर प्रदेश निधन : 18 Aug 1879 | एटा, उत्तर प्रदेश मेह्र, मिर्ज़ा हातिम अ’ली बेग (1815-1879)अलीगढ़ (उ॰प्र॰) के थे। मिर्ज़ापुर में मुन्सिफ़ के पद पर रहे। हाईकोर्ट में वकालत भी करते थे। कु…

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like