गुज़रा अपना पस-ए-मुर्दन ही सही

हातिम अली मेहरहातिम अली मेहर15 Apr 1815 – 18 Aug 1879

1 min read · 12.4K reads

गुज़रा अपना पस-ए-मुर्दन ही सही

कूचा-ए-यार में मदफ़न ही सही

ख़ैर जो रंग नहीं है तो न हो

तेग़ खींचो मिरी गर्दन ही सही

क़ब्र-ए-बुलबुल पे चलूँ रोने को

आज गुलज़ार में शेवन ही सही

बुत तो वल्लाह बना लेंगे कभी

शोर-ए-नाक़ूस बरहमन ही सही

जोश-ए-वहशत है दिला नज्द को चल

सैर करने के लिए बन ही सही

शम' तो यार चढ़ाता ही नहीं

दाग़-ए-दिल क़ब्र में रौशन ही सही

हाल कुछ मेरे गरेबाँ में नहीं

ऐ जुनूँ दश्त का दामन ही सही

कोई हम-चश्म तो हो ज़िंदाँ में

हैरती दीदा-ए-रौज़न ही सही

मिस्सी मालीदा दहन में है कलाम

बोसा-हा-ए-ग़ुन्चा-ए-सौसन ही सही

नासेहा उस की बुराई तो न कर

न सही दोस्त वो दुश्मन ही सही

गुल-रुख़ों से तो हुई क़त्अ उमीद

'मेहर' नज़्ज़ारा-ए-गुलशन ही सही

हातिम अली मेहर
About the poet

हातिम अली मेहर

उपनाम : 'मेहर' मूल नाम : मिर्ज़ा हातिम अ’ली बेग जन्म : 15 Apr 1815 | अलीगढ़, उत्तर प्रदेश निधन : 18 Aug 1879 | एटा, उत्तर प्रदेश मेह्र, मिर्ज़ा हातिम अ’ली बेग (1815-1879)अलीगढ़ (उ॰प्र॰) के थे। मिर्ज़ापुर में मुन्सिफ़ के पद पर रहे। हाईकोर्ट में वकालत भी करते थे। कु…

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like