बुतों का ज़िक्र कर वाइ'ज़ ख़ुदा को किस ने देखा है

हातिम अली मेहरहातिम अली मेहर15 Apr 1815 – 18 Aug 1879

1 min read · 12.4K reads

बुतों का ज़िक्र कर वाइ'ज़ ख़ुदा को किस ने देखा है

शरार-ए-संग मूसा के लिए बर्क़-ए-तजल्ला है

ये हिंदुस्तान है याँ पर बुतों का रोज़ मेला है

ख़ुदा जाने वो बुत ऐ 'मेहर' देवी है कि दुर्गा है

तसव्वुर उस सनम का है हमें का'बे से क्या मतलब

चराग़ अपना है दाग़-ए-दिल है जो मंदिर में जलता है

जुदा है ने'मत-ए-दुनिया से लज़्ज़त बोसा-ए-लब की

वो जोगी हो गया जिस ने ये मोहन भोग चक्खा है

बता जाएज़ है किस मज़हब में ख़ून-ए-बे-गुनाह ज़ालिम

तू हिन्दू है मुसलमाँ है यहूदी है कि तरसा है

किया काफ़िर ने काफ़िर 'मेहर' से मर्द-ए-मुसलमाँ को

जनेऊ रिश्ता-ए-तस्बीह दाग़-ए-सज्दा टीका है

हातिम अली मेहर
About the poet

हातिम अली मेहर

उपनाम : 'मेहर' मूल नाम : मिर्ज़ा हातिम अ’ली बेग जन्म : 15 Apr 1815 | अलीगढ़, उत्तर प्रदेश निधन : 18 Aug 1879 | एटा, उत्तर प्रदेश मेह्र, मिर्ज़ा हातिम अ’ली बेग (1815-1879)अलीगढ़ (उ॰प्र॰) के थे। मिर्ज़ापुर में मुन्सिफ़ के पद पर रहे। हाईकोर्ट में वकालत भी करते थे। कु…

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like