बदन-ए-यार की बू-बास उड़ा लाए हवा

हातिम अली मेहरहातिम अली मेहर15 Apr 1815 – 18 Aug 1879

1 min read · 12.4K reads

बदन-ए-यार की बू-बास उड़ा लाए हवा

जान आ जाए जो वाँ हो के यहाँ आए हवा

बदन-ए-यार को बस छू के न इतराए हवा

इत्र की बन के लपट मुझ से लिपट जाए हवा

उन के कूचे में ग़ुबार अपना उड़ा कर ले जाए

मुझ पे एहसान करे मेरे भी काम आए हवा

बंध गई बाग़ में तेरी तो हवा बाद-ए-सबा

उन के कूचे में मिरी आह की बंध जाए हवा

क्यूँ न हो बाद-ए-बहारी मुझे ये फ़रमाइश

क्यूँ न बाँधूँ मैं हवा यार जो बँधवाए हवा

तू मिले 'मेहर' से ऐ मह यही तारीख़ हो सच

गुलशन-ओ-बादा-ओ-गुल में तुझे गरमाए हवा

हातिम अली मेहर
About the poet

हातिम अली मेहर

उपनाम : 'मेहर' मूल नाम : मिर्ज़ा हातिम अ’ली बेग जन्म : 15 Apr 1815 | अलीगढ़, उत्तर प्रदेश निधन : 18 Aug 1879 | एटा, उत्तर प्रदेश मेह्र, मिर्ज़ा हातिम अ’ली बेग (1815-1879)अलीगढ़ (उ॰प्र॰) के थे। मिर्ज़ापुर में मुन्सिफ़ के पद पर रहे। हाईकोर्ट में वकालत भी करते थे। कु…

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like