ऐ 'मेहर' जो वाँ नक़ाब सर का

हातिम अली मेहरहातिम अली मेहर15 Apr 1815 – 18 Aug 1879

1 min read · 12.4K reads

ऐ 'मेहर' जो वाँ नक़ाब सर का

तड़का हो जाएगा सहर का

अल्लाह रे तूल बलबे उलझाओ

है ज़ुल्फ़ का क़िस्सा रात-भर का

मख़्फ़ी की बयाज़ भी तो देखें

मज़मून तो ढूँढिए कमर का

बनता तो है ख़ाक से भी सोना

मुहताज नहीं फ़क़ीर ज़र का

दिल में है ख़याल-ए-चेहरा-ए-यार

हम-साया हूँ आइने के घर का

मीठा तेरे लब का किया है मुझ को

है रंग तो सुर्ख़ इस शकर का

हातिम अली मेहर
About the poet

हातिम अली मेहर

उपनाम : 'मेहर' मूल नाम : मिर्ज़ा हातिम अ’ली बेग जन्म : 15 Apr 1815 | अलीगढ़, उत्तर प्रदेश निधन : 18 Aug 1879 | एटा, उत्तर प्रदेश मेह्र, मिर्ज़ा हातिम अ’ली बेग (1815-1879)अलीगढ़ (उ॰प्र॰) के थे। मिर्ज़ापुर में मुन्सिफ़ के पद पर रहे। हाईकोर्ट में वकालत भी करते थे। कु…

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like