कम-तर या बेशतर गए हम

हसरत अज़ीमाबादीहसरत अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

कम-तर या बेशतर गए हम

उस दर से ब-चश्म-ए-नम गए हम

इक गुल न चुना हम उस चमन से

ले अपना ही मुश्त-ए-पर गए हम

बैज़े से निकालते ही सर हैफ़

यूँ क़ैद-ए-क़फ़स में पड़ गए हम

बिन यार लगा न दिल किधर भी

जितना कि इधर उधर गए हम

क्या दूर से मुस्कुरा के सरका

कल उस की नज़र जो पड़ गए हम

दुनिया का व दीं का हम को क्या होश

मस्त आए व बे-ख़बर गए हम

उस जान-ए-अज़ीज़ ने न पूछा

जीते हैं या कि मर गए हम

कुछ काम न था हमें किसी से

लेने दिल की ख़बर गए हम

इतनी मुद्दत के बअ'द 'हसरत'

कल रात जो उस के घर गए हम

हसरत अज़ीमाबादी
About the poet

हसरत अज़ीमाबादी

View profile & all 42 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like