देखें तुझे न आवेंगे हम

हसरत अज़ीमाबादीहसरत अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

देखें तुझे न आवेंगे हम

कहना नहीं कर दिखावेंगे हम

ये जौर कोई उठावे कब तक

उठ दर ही से तेरे जावेंगे हम

घर से मुझे मत निकाल सुन रख

जावेंगे तो फिर न आवेंगे हम

तू क़त-ए-नज़र तो हम से कर देख

नज़रों से तुझे गिरावेंगे हम

दो दिन कभू तिरे घर न आवें

घर अपने तुझे बुलावेंगे हम

घर उस का तो ढूँड कर के पाया

या-रब उसे घर भी पावेंगे हम

अग़माज़ करे है सब समझ कर

क्या हाल उसे सुनावेंगे हम

बोसे तो दिए हैं तीं तू हँस हँस

गाली तिरी क्यूँ न खावेंगे हम

इतनी भी पका न मेरी छाती

ऐ ग़ैर तुझे रिझावेंगे हम

दिल वो तुझे पूछे या न पूछे

पर याद तिरी दिलावेंगे हम

ताब उस की जफ़ाओं की किसी तरह

'हसरत' अब तो न लावेंगे हम

हसरत अज़ीमाबादी
About the poet

हसरत अज़ीमाबादी

View profile & all 42 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like