अज़ीज़ो तुम न कुछ उस को कहो हुआ सो हुआ

हसरत अज़ीमाबादीहसरत अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

अज़ीज़ो तुम न कुछ उस को कहो हुआ सो हुआ

निपट ही तुंद है ज़ालिम की ख़ू हुआ सो हुआ

ख़ता से उस की नहीं नाम को ग़ुबार-ए-मलाल

मैं रो रो डाला है सब दिल से धो हुआ सो हुआ

मिरी ख़ता या जफ़ा थी तिरी ये क्या है ज़िक्र

हुआ जो चाहिए फिर तो न हो हुआ सो हुआ

हँसे है दिल में ये ना-दर्दमंद सब सुन सुन

तो दुख को इश्क़ के ऐ दिल न रो हुआ सो हुआ

सितमगरो जो तुम्हें रहम की हो कुछ तौफ़ीक़

सितम की अपने तलाफ़ी करो हुआ सो हुआ

तू कौन है कि हो मिलने से ग़ैर कै माने'

दिल उस को हाथ से अपने न खो हुआ सो हुआ

न सरगुज़िश्त मिरी पूछ मुझ से कुछ ऐ बख़्त

तू अपने ख़्वाब-ए-फ़राग़त में सो हुआ सो हुआ

मोहब्बत एक तरह की निरी समाजत है

मैं छोड़ूँ हूँ तिरी अब जुस्तुजू हुआ सो हुआ

बयान-ए-हाल से रुकता है 'हसरत' अब यारो

न पूछो उस से न कुछ तुम कहो हुआ सो हुआ

हसरत अज़ीमाबादी
About the poet

हसरत अज़ीमाबादी

View profile & all 42 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी