गंदा पानी

हरीशचंद्र पांडेहरीशचंद्र पांडे28 Sept 1952

1 min read · 12.4K reads

थके भारी बस्ते से

कल शाम फिर बाहर कूदा आर्कमिडीज

और दुहराने लगा

अपना सिद्धांत

आज सुबह

एक बहुत अच्छी कविता पढ़ी थी मैने

जितने भर में छपी है कविता

क्या उतना गंदा पानी

छँटा होगा?

हरीशचंद्र पांडे
About the poet

हरीशचंद्र पांडे

नवें दशक में सामने आए हिंदी के महत्त्वपूर्ण कवि। अपने काव्य-विषयों, धैर्य और सादगी के लिए उल्लेखनीय मूल नाम : हरीशचंद्र पांडे जन्म : अल्मोड़ा, उत्तराखंड हरीशचंद्र पांडे का जन्म उत्तराखंड से अल्मोड़ा में 28 दिसंबर 1952 को हुआ। अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ से स्कूली शिक…

View profile & all 33 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like