पूर्णिमा की रात और वह आदमी

Hariram MinaHariram Mina1 May 1952

2 min read · 12.7K reads

दिन भर
सातों घोड़ों को
-थकाता रहा गुस्साया सूरज
और,
जाते-जाते
छोड़ गया गर्द भरी तपती साँझ

पूरब की कोख से
जन्मना ही था भरे-पूरे चाँद को
वह भी उगा मटमैला
निकला हो जैसे गरम-गरम राख में से

उफ,
कितना सहा दिन को
फिर यह-
बेचैनी उगलती पूर्णिमा की रात!
बिजली गुल
छतों पर राहत तलाषते असुविधा की दुविधा में फँसे लोग

इस सबसे बेखबर
ठर्रे के असर में
तंगे खाता वह अधेड़
धूप की तरह पारदर्षी जिसकी पहचान
घर-परिवार सम्भालने के लिए
घर-परिवार छोड़कर
गाँव से आया कोई मजदूर या किसान

लगा,
जैसे पहली बार उसने दारू पी
खाली पेट में भभकता गुस्सा
बड़बडा़हटनुमा उसी की लपटें
बेकाबू लपटों को राह दिखाती-
फौस गालियाँ.....
श्.....देख लूँगा हरामियों को.....श्
-कहते हुए
उसके पाँव लड़खड़ाए
वह गिरा-गिरा बचा

बेखबर था छतों पर जमा लोगों से
बहुत कम वाकिफ होगा यहाँ की सड़कों से भी
(वैसे,
उसने खूब देखा था
अपने गाँव का आसमान और उसकी जमीन)

उधर,
छतों पर
केवल बिजली की वजह से
परेषान लोग
देख रहे थे उसे बड़े ही कौतुक से
-मजाकिया लहजों मंे टीका-टिप्पणी करते
और
जब वह लड़खड़ाकर गिरा होता
तब तो खूब ही हँसे थे लोग
शायद,
उस तक भी
पहुँची हों अट्टहास की कुछ तरंगें

पर,
वह बेपरवाह इंसान
बढ़ता ही गया
उस सड़क से
आगे की सड़कों की ओर
सड़कों पर उतरने का
संकल्प लेता हुआ.....

Hariram Mina
About the poet

Hariram Mina

श्री हरि राम मीणा सेवा निवृत आईजीपी पुलिस एवं साहित्यकार का योगदान भुलाया नहीं जा सकता हरी राम जी छायावादी कवि है 1990 से काव्य सृजन पुनः आरम्भ किया इनकी कविताये विभिन्न पत्र पत्रिकाओ के माध्यम से जनता के समक्ष आने लगी | 'हाँ चाँद मेरा है' नमक कविता संकलन पर…

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायभूमिहीनभूख के शिकार पर निकले ये शिकारीएकदम मुकम्मल आदमी हैं— हुकुम ठाकुरआओ मिट्टी-मिट्टी खेलेंहमें आँतों से सोचना होता हैसुबह और शाम की पालियों में कटता दिन— हुकुम ठाकुर