जारवा आदिवासी को स्वप्न में देखकर

Hariram MinaHariram Mina1 May 1952

2 min read · 12.8K reads

तुम्हें लाल रंग क्यों पसन्द है जारवा-पुत्र,
(क्षमा करना, इस सम्बोधन में ’आर्य-पुत्र’ की
अभिजात्य अनुगूँज नहीं समझता।)
क्या यह अनुराग की व्यंजना है
या लक्षणा लाल खून की
जिससे साबित होती है जिन्दगी
-या अभी-अभी हुई मौत।
ऐसा तो नहीं जारवा-पुत्र
कि मस्तिष्क की कन्दराओं से
सुनाई देती हों-
अबेदीन की दनदनाती बन्दूकों की
-धधकती आग्नेय प्र्रतिध्वनियंा

और याद आता हो
काले पानी से घिरी काली धरती का
ऊबड़-खाबड़ रूधिरस्नात रणक्षेत्र।
बनाओ जारवा-पुत्र
क्या तुम्हारा कोई वास्ता है
आदिम बनाम आक्रान्ताओं के
चतुर्युगीय संघर्षों की दास्तान से
उनके एकपक्षीय गौरवगान से
जिसे सुनकर अभी भी
चैंक पड़ते हैं-
बाली और शम्बूक के रक्त-रंजित अमुक्त प्रेत
और प्रश्न बन खड़ा होता है
द्रोणाचार्य के काँपते हाथों में
खून से लथपथ एकलव्य का
-तड़पड़ाता अँगूठा ?

बोलो जारवा-पुत्र
क्या तुम परिचित हो-
दीप्तिमती रक्तवर्णा स्वर्गतनया उषाओं से
जो देती बताई संकेत

किसी नव-प्रभात के अरूणोदय का
या फिर-
लाल रंग की यह पसन्दगी
उस साँझ की सूचक तो नहीं
जो लीलती जा रही है
तुम्हारे अस्तित्व को
-चुपचाप ?
Hariram Mina
About the poet

Hariram Mina

श्री हरि राम मीणा सेवा निवृत आईजीपी पुलिस एवं साहित्यकार का योगदान भुलाया नहीं जा सकता हरी राम जी छायावादी कवि है 1990 से काव्य सृजन पुनः आरम्भ किया इनकी कविताये विभिन्न पत्र पत्रिकाओ के माध्यम से जनता के समक्ष आने लगी | 'हाँ चाँद मेरा है' नमक कविता संकलन पर…

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like