न जाने क्या-क्या देख लिया
तुमने चाँद में
था ही नहीं जो वहाँ
मेरे पुरखों ने देखी-
वो चरखे वाली बुढ़िया
और कतते सूत की डोरी
सच बोला करता था दादा
जैसे
वह प्यारा ‘बाबा‘ कवि
जिसने चाँद में रोटी देखी
बेषक,
चाँद में न बुढ़िया
न सम्वत
न रोटी
फिर भी-
उन्होंने जो देखा
वह मेल खाता है इस धरती से
जो जन्माती व जिन्दा रखती है
-धरती के लोगों को








