शायद

हरप्रसाद दासहरप्रसाद दास

1 min read · 12.4K reads

सिर्फ़ जीने के लिए

धुन रहा स्वप्न तुम्हारे

लालसा नहीं है मेरी

स्वप्न तुम्हारा हड्डी का

टुकड़ा कम है

शायद पृथ्वी की भूख के लिए

प्रतिदिन के अंधे कुएँ में मेरे

दो चार बासी तारे नदी की रेत पर

दो चार बूँदें ओस की

आँखें मूँद गिनता जाता

कब हिसाब चुकेगा प्रतिशोध का।

हरप्रसाद दास
About the poet

हरप्रसाद दास

ओड़िया भाषा के सुपरिचित कवि-निबंधकार-स्तंभकार। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।

View profile & all 14 Poems / Stories